भागलपुर, मई 12 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: वर्षों से सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित एवं सहमति आधारित समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। सर्वोच्च न्यायालय की ओर से समाधान समारोह 2026 के तहत विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पक्षकार आपसी सहमति से अपने मामलों का निपटारा करा सकेंगे। इस पहल से लखीसराय जिले के उन लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिनके मामले लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को किया जाएगा। इस दौरान ऐसे मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनमें आपसी समझौते की संभावना हो और दोनों पक्ष सहमति के आधार पर विवाद समाप्त करना चाहते हों। प्राधिकार ने कहा कि इस...