भागलपुर, मई 4 -- लखीसराय से संतोष कुमार की रिपोर्ट: शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्र से इलाज के लिए सोमवार को सदर अस्पताल आने वाले मरीज के साथ स्वास्थ्य कर्मी को परेशानी का सामना करना पड़ा। सदर अस्पताल में सर्वर डाउन रहने के कारण स्वास्थ्य सेवा बुरी तरह प्रभावित रहा। सुबह 11 बजे से दोपहर लगभग 1:30 बजे तक सर्वर के निर्बाध रूप से काम नहीं करने के कारण रजिस्ट्रेशन काउंटर, विभिन्न ओपीडी एवं लैब के साथ दवा वितरण काउंटर पर कामकाज बाधित हो गया। इस दौरान इलाज के लिए पहुंचे मरीज को लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ा। जिसके कारण पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सर्वर समस्या के कारण न तो समय पर मरीज का पंजीकरण हो रहा था और न ही इलाज, जांच व दवा वितरण की प्रक्रिया सुचारू रूप संचालित हो पा रहा था। जिसके कारण मरीज के साथ स्वास्थ्य कर्मी को भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.