लखीसराय: समाहरणालय का चापाकल ही बंद, फिर गांवों में जलापूर्ति व्यवस्था का क्या होगा हाल
भागलपुर, जून 16 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिले में पेयजल संकट को दूर करने और बंद पड़े चापाकलों को चालू कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने हाल ही में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) को जिले के 1098 खराब चापाकलों को शीघ्र दुरुस्त कर चालू करने का निर्देश दिया है। लेकिन विडंबना यह है कि जिला समाहरणालय परिसर स्थित धरना स्थल पर लगा मटका चापाकल स्वयं लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है, जिससे विभागीय दावों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। समाहरणालय परिसर का यह धरना स्थल जिले का प्रमुख सार्वजनिक स्थान है, जहां लगभग हर महीने 15 से 20 दिनों तक विभिन्न संगठनों, कर्मचारियों, शिक्षकों और सामाजिक समूहों द्वारा धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में प्रतिदिन सैकड़ों लोग शामिल होते हैं। गर्मी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.