लखीसराय: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, परिजनों में मातम
भागलपुर, जून 29 -- दिग्विजय कुमार की रिपोर्ट: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। स्थानीय बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर और प्रतापपुर के बीच एनएच 80 सड़क पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उनके रिश्तेदार घायल हो गए। मृतका की पहचान पटना जिले के पचमहला थाना क्षेत्र स्थित जलालपुर वार्ड संख्या एक गांव निवासी पिंटू सिंह की 52 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई। जानकारी अनुसार अनीता देवी अपने बहनोई अलबेला सिंह के साथ बाइक से जमुई जिले के चंदवारा से अपने घर जलालपुर लौट रही थी। इसी दौरान पहाड़पुर-प्रतापपुर के बीच पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में अनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अलबेला सिंह घायल हो गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.