भागलपुर, दिसम्बर 14 -- लखीसराय। कबैया थाना क्षेत्र के लाली पहाड़ी के पास से राजद के युवा जिला अध्यक्ष विनय कुमार साहू को सड़क जाम करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई शनिवार की रात कबैया थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में की गई। बताया जाता है कि पचना रोड निवासी सिकंदर कुमार के अपहरण कर गायब होने की घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने पचना रोड के पास करीब पांच घंटे तक सड़क जाम कर दिया था। इस दौरान यातायात पूरी तरह बाधित रहा और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क जाम की इस घटना को लेकर पुलिस ने कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। इसी क्रम में नामजद आरोपी बनाए गए राजद युवा जिला अध्यक्ष विनय कुमार साहू की गिरफ्तारी की गई। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और अन्य नामजद अभियुक्तों की तलाश की जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.