भागलपुर, जनवरी 23 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कबैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 स्थित मकुना की विवाहित के गुरुवार देर रात संदिग्ध स्थिति में बीमार होने के बाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। पहचान मकुना निवासी उमा पासवान की 22 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है। जो शादी के बाद फिलहाल अपने मायके के में ही रह रही थी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ. अमरेश कुमार ने बताया कि मृतका को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया था। इलाज की शुरुआती प्रक्रिया के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने कबैया थाना पुलिस को सूचना दे दिया। सदर अस्पताल पहुंची पुलिस स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.