लखीसराय: संतमत सत्संग का 26वां वार्षिक अधिवेशन 30 व 31 मार्च को
भागलपुर, मार्च 29 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में आध्यात्मिक माहौल को और भी पावन बनाने के उद्देश्य से संतमत सत्संग का 26वां वार्षिक अधिवेशन 30 व 31 मार्च 2026 (सोमवार एवं मंगलवार) को नगर भवन, केआरके मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस दो दिवसीय अधिवेशन में महर्षि मेंही आश्रम, कुप्पाघाट भागलपुर से गुरूसेवी स्वामी भगीरथ दास जी महाराज का पावन आगमन होगा। उनके साथ कई वरिष्ठ संत एवं साधु महात्मा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन समिति के अनुसार, यह अधिवेशन आध्यात्मिक चिंतन, सत्संग एवं प्रवचन का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जहां श्रद्धालुओं को संत-महात्माओं के सानिध्य में आत्मिक शांति एवं ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। स्वामी भगीरथ दास जी महाराज अपने प्रवचनों के माध्यम से जीवन के आध्यात्मिक पक्ष, मानव कल्याण और सदाचार पर विस्तार से प्रकाश ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.