लखीसराय: संग्रहालय के विकास की बनेगी विस्तृत कार्ययोजना, डिप्टी सीएम ने लिया जायजा
भागलपुर, अगस्त 9 -- लखीसराय, से मनीष सिन्हा की रिपोर्ट। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने शनिवार को लखीसराय स्थित संग्रहालय का भ्रमण कर यहां संरक्षित प्राचीन एवं ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया। संग्रहालय प्रांगण में पहुंचने पर जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने उप मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। परिभ्रमण के दौरान सहायक संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार ने उप मुख्यमंत्री को संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन एवं दुर्लभ मूर्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न प्रतिमाओं के ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक महत्व से भी अवगत कराया। उप मुख्यमंत्री ने संग्रहालय में प्रदर्शित दुर्लभ मूर्तियों को काफी रुचि के साथ देखा और जिले की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- पुनौराधाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.