लखीसराय: श्रावणी मेले से पहले अशोक धाम स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग
भागलपुर, जुलाई 24 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। श्रावणी मेले को लेकर अशोक धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने अशोक धाम रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने रेलवे के महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर को संबोधित एक मांग-पत्र भेजकर श्रावणी मेले से पहले आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अशोक धाम मंदिर बिहार के प्रमुख शिवधामों में शामिल है, जहां श्रावण मास के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। हालांकि, रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: ईसीआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.