भागलपुर, अप्रैल 5 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शहर के रजौना चौकी स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर अशोक धाम में स्थापित शिवलिंग के 50वें प्रकटीकरण के उपलक्ष्य में सात एवं आठ अप्रैल को दो दिवसीय अशोक धाम महोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, विशेष पूजा अर्चना एवं रुद्राभिषेक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय महोत्सव की अध्यक्षता राज्य के कला एवं संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद करेंगे। जबकि उद्घाटनकर्ता व मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे। अशोक धाम मंदिर ट्रस्ट के सचिव सह डीएस डॉ कुमार अमित ने बताया कि दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ मंगलवार की सुबह 7:00 भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ किया जाएगा। 451 कन्याकुमारी कलश के साथ अशोक धाम मंदिर से र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.