भागलपुर, अगस्त 23 -- लखीसराय, से मनीष कुमार सिन्हा की रिपोर्ट रविवार को होटल बुद्धा गढ़ी, बिशनपुर में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से बिहार के प्रथम अमर शहीद रामफल मंडल की 83वीं शहादत दिवस मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद रामफल मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद नेता राजीव रंजन राय ने की। उन्होंने कहा कि शहीद रामफल मंडल ने महज 19 वर्ष की उम्र में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में अंग्रेजों के खिलाफ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: शहीद मंडल की प्रतिमा का अनावरण आज अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें 23 अगस्त 1943 को फांसी दे दी थी। उन्होंने कहा कि शहीद रामफल मंडल के नाम पर भारत सरकार द्वारा डाक ...