भागलपुर, फरवरी 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद द्वारा मंगलवार को कबैया थाना पुलिस के सहयोग से शहर में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान शहीद द्वार से बड़ी दुर्गा मंदिर तक सड़क के दोनों किनारों पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान फुटपाथ और सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही अपनी दुकान लगाएं और सार्वजनिक मार्ग को बाधित न करें। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन के निर्देश पर सिटी प्लान प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम, सफाईकर्मी एवं कर्मियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाते हुए कहा कि फुटपाथ आम जनता के आवागमन के लिए है, उस पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया गया कि एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.