भागलपुर, मार्च 16 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। शहर की सड़कों पर धुआं छोड़ते वाहन बेखौफ होकर दौड़ रहे हैं, लेकिन इनके खिलाफ प्रशासन की ओर से अपेक्षित सख्ती नहीं दिखाई दे रही है। हालात यह है कि कई वाहन खुलेआम काला धुआं छोड़ते हुए सड़कों पर चलते नजर आते हैं और कई बार तो ऐसे वाहन यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के सामने से गुजर जाते हैं, फिर भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। शहर में कई पुराने वाहन और जुगाड़ गाड़ियां लगातार प्रदूषण फैला रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में तीन दर्जन से अधिक जुगाड़ गाड़ियां चल रही हैं, जो न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन कर रही हैं बल्कि भारी मात्रा में धुआं छोड़कर वातावरण को भी प्रदूषित कर रही हैं। इसके अलावा कई मोटरसाइकिल और अन्य व...