भागलपुर, मार्च 12 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के लगभग सभी प्रमुख चौक-चौराहों की पहचान इन दिनों कचरा संग्रह स्थल के रूप में परिवर्तित दिख रहा है। जिसके कारण नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर एक नई समस्या सामने आ गया है। छोटी और सकरी गलियों से डोर-टू-डोर कचरा संग्रह करने वाले सफाई कर्मी कचरे को सीधे मुख्य चौक पर लाकर जमा कर रहे हैं, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी झेलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह के समय सफाई कर्मी विभिन्न गलियों से कचरा इकट्ठा कर मुख्य चौक पर एक जगह ढेर लगा देते हैं। इसके बाद नगर परिषद का ट्रैक्टर आकर उस कचरे को उठाकर निस्तारण के लिए ले जाता है। ट्रैक्टर आने और कचरा उठाने की प्रक्रिया में अक्सर दोपहर लगभग 12 से एक बजे तक का समय लग जाता है। इस दौरान चौक पर कचरे का ढेर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.