भागलपुर, अप्रैल 22 -- कजरा से वैदेही शरण की रिपोर्ट कजरा। पीरी बाजार थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में शराब के नशे में अपने ही भाई के साथ गाली-गलौज करने और लाठी से मारपीट का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवनगर गांव निवासी स्व. यद्दचनंदन महतो के पुत्र मनोज महतो के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मनोज महतो शराब के नशे में अपने भाई के साथ गाली-गलौज करने लगा और लाठी से मारने का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़ित भाई ने पीरी बाजार थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- लखीसराय: शराब के नशे में भाई से गाली-गलौज व मारपीट का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर...