लखीसराय: वेतन और सफाई सामग्री की मांग को लेकर दैनिक मजदूरों का विरोध, कामकाज पर पड़ा असर
भागलपुर, जून 1 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: नगर परिषद क्षेत्र में सफाई कार्य से जुड़े दैनिक मजदूरों के एक समूह ने वेतन भुगतान एवं सफाई कार्य के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विरोध जताते हुए कार्य नहीं किया। ठेकेदार के माध्यम से कार्यरत मजदूर नगर भवन गेट के सामने केआरके मैदान के पास बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर नाराजगी जताई। विरोध कर रहे मजदूरों का कहना था कि उन्हें समय पर इपीएफ नहीं मिल रहा है। इसके अलावा सफाई कार्य के लिए आवश्यक उपकरण जैसे झाड़ू, कुदाल एवं अन्य सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मजदूरों ने इन समस्याओं के समाधान की मांग की। हालांकि विरोध के बीच सभी मजदूर हड़ताल पर नहीं रहे। कई दैनिक मजदूर निर्धारित समय पर अपने-अपने कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.