भागलपुर, फरवरी 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के पुरानी बाजार स्थित सदर प्रखंड कार्यालय के समीप विषहरी माता मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा वातावरण भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के लिए निकली। यात्रा छोटी दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। यहां से कलश यात्रा के साथ श्रद्धालु आगे बढ़े। मां दुर्गा की आराधना के बाद शोभायात्रा चितरंजन रोड के रास्ते आगे बढ़ते हुए पुणे मंदिर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालु फूल बरसाकर और आरती उतारकर शोभायात्रा का स्वागत करते नजर आए। थाना चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.