भागलपुर, जून 5 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कवैया थाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने किया, जबकि मुंशी अमित कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाई। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से थाना परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर करीब दो दर्जन पौधे लगाए गए, जिनमें आम, अमरूद, नीम, पीपल, बरगद तथा अन्य उपयोगी पौधे शामिल थे। पौधारोपण के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- लखीसराय:विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग का जागरूकता अभियान, रैली, पौधारोपण और मानव श्रृंखला से दिया हरित भविष्य का संदेश कार्यक...