लखीसराय, मार्च 21 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत मैदानीचौकी थाना क्षेत्र के देवघरा चंद्रटोला गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। प्रेम प्रसंग में हुई शादी के महज पांच महीने बाद ही विवाहिता की मौत हो जाने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। मृतका की पहचान करिश्मा कुमारी के रूप में हुई है, जो धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी श्रीलाल बिंद की पुत्री है और उसकी शादी राकेश कुमार से हुई थी। परिजनों के अनुसार, करिश्मा और राकेश ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद से ही रिश्तों में तनाव शुरू हो गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज में बाइक की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर करिश्मा के साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। परिजनों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.