भागलपुर, सितम्बर 28 -- लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट लखीसराय, एक प्रतिनिधि। यात्री सामान की चोरी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) किऊल की टीम ने लखीसराय स्टेशन पर एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है। आरपीएफ के अनुसार सोमवार सुबह करीब 6:05 बजे 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस लखीसराय स्टेशन पहुंची। ट्रेन के बी-4 कोच से उतरकर एक युवक तेज गति से प्लेटफॉर्म पर भागने लगा। संदेह होने पर आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी प्रशांत कुमार, उपनिरीक्षक ललन कुमार सिंह और आरक्षी सुरेंद्र पासवान ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान कुणाल कुमार (32), पिता र...