भागलपुर, जून 20 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। लखीसराय के कवैया थाना में सुरक्षित रखी गई लगभग दो फीट ऊंची काले पत्थर की प्राचीन प्रतिमा को शनिवार को सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद लखीसराय संग्रहालय में स्थापित कर दिया गया। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी-सह-सहायक संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. मृणाल रंजन के नेतृत्व में संपन्न इस कार्य को क्षेत्र की पुरातात्विक धरोहर संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह प्रतिमा संसार पोखर क्षेत्र में मिट्टी उत्खनन के दौरान प्राप्त हुई थी। स्थानीय लोगों द्वारा इसे सुरक्षा की दृष्टि से कवैया थाना में जमा कराया गया था। 17 जून को इसकी सूचना मिलने के बाद संग्रहालय प्रश...