लखीसराय: लखीसराय में 24 घंटे में आठ अभियुक्त गिरफ्तार, 20 लीटर देसी शराब बरामद
भागलपुर, अक्टूबर 4 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के अनुपालन और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पिछले 24 घंटे में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। पुलिस की ओर से जारी उपलब्धि विवरण के अनुसार, इस दौरान कुल आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, शराब बरामदगी और वाहन जांच के दौरान भी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने बताया कि शनिवार की रात जिले के सभी थानों की पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई की। इस दौरान हत्या के प्रयास के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया शराब की बिक्री और परिवहन से जुड़े मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई। इसके अलावा वारंट के आधार पर दो तथा अन्य और विविध मामलों में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल आठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.