भागलपुर, जुलाई 2 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार नया टोला वार्ड संख्या 10 निवासी स्व विपिन प्रसाद एवं नीलम देवी के पुत्र वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार राज को सरकार ने बिहार रेल आईजी का दायित्व दिया है। उनके नए दायित्व की घोषणा के बाद पूरे जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। विशेष रूप से रेल यात्रियों को उनसे सुरक्षा व्यवस्था में और अधिक सुधार की उम्मीद जगी है। बिहार रेल आईजी बनने के बाद पंकज कुमार राज ने हिन्दुस्तान प्रतिनिधि से रेल यात्रियों की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि रेल पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों के बीच सुरक्षा, सहयोग, विश्वास और सहायता की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने कहा कि हर यात्री की यात्रा सुरक्षित और सकुशल तरीके से...