भागलपुर, मार्च 10 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण तथा मद्य-पदार्थों एवं अग्नेयास्त्रों के अवैध आयात-निर्यात पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष रात्रि गश्ती के दौरान 'रोको-टोको अभियान' चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर चलने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई। अभियान के तहत देर रात तक पुलिस की टीम विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर सक्रिय रही। पुलिस कर्मियों ने वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली तथा वाहन चालकों से आवश्यक कागजात की भी जांच की। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए लोगों से पूछताछ भी की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके। रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.