भागलपुर, नवम्बर 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। एसपी अजय कुमार के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार की रात्रि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक रोको-टोको अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत रात में सफर करने वाले लोगों की सघन जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की पहचान कर उनकी तलाशी ली गई। अभियान में लखीसराय, किऊल, बड़हिया, चानन, सूर्यगढ़ा, पिपरिया सहित सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों को रणनीतिक रूप से तैनात किया गया। महत्वपूर्ण चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और हाईवे रूटों पर विशेष चौकसी बरती गई। पुलिस बल ने मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहनों, ऑटो, पिकअप व अन्य यात्री वाहनों को रोककर उनके कागजात, पहचान पत्र एवं यात्रा उद्देश्य की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.