लखीसराय: रात में चलने वाले संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन जांच
भागलपुर, अगस्त 1 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट जिले में अपराध नियंत्रण तथा मद्य-पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर शुक्रवार देर रात जिलेभर में विशेष 'रोको-टोको अभियान' चलाया गया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और सामानों की गहन जांच की। जांच के दौरान दोपहिया, चारपहिया एवं मालवाहक वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। साथ ही वाहनों की डिक्की एवं अन्य हिस्सों की तलाशी लेकर यह सुनिश्चित किया गया कि उनमें अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री का परिवहन न हो रहा हो। पुलिसकर्मियों ने रात में अनावश्यक रूप से घूम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.