भागलपुर, जून 3 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिले में अपराध नियंत्रण तथा मद्य-पदार्थों एवं प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा मंगलवार की रात विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों ने भ्रमणशील रहकर रात्रि गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की जांच की। पुलिस अधिकारियों ने गश्ती, ओडी. (ऑफिसर ऑफ द डे) एवं डायल-112 सेवा में तैनात जवानों की उपस्थिति, सतर्कता और कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। यह भी पढ़ें- रात्रि गश्ती का पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, ड्यूटी में तैनात पुलिस बलों की हुई सघन जां...