भागलपुर, अप्रैल 16 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर रात्रि विशेष गश्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर गश्ती व्यवस्था का निरीक्षण किया। रात्रि गश्ती के दौरान उन्होंने ओडी एवं डायल-112 पर तैनात पुलिस बल की सक्रियता और मुस्तैदी की जांच की। निरीक्षण के क्रम में पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। डीएसपी अजय कुमार ने गश्ती दल को निर्देशित किया कि रात के समय संवेदनशील स्थानों, मुख्य सड़कों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी बनाए रखें। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.