भागलपुर, जुलाई 22 -- अजय कुमार की रिपोर्ट: लखीसराय, एक प्रतिनिधि । अपर मुख्य सचिव योजना एवं विकास विभाग की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य के प्रशासनिक आंकड़ों के समन्वयन (डाटा हार्मोनाइजेशन) तथा विभिन्न विभागों के बीच आंकड़ों के साझा उपयोग को लेकर हाइब्रिड मोड में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों के आंकड़ों में एकरूपता स्थापित करना तथा सूचनाओं के आदान-प्रदान की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- लखीसराय : राज्य स्तर पर डाटा हार्मोनाइजेशन को लेकर हुई समीक्षा बैठक लखीसराय समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्...