भागलपुर, मार्च 29 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। 31 मार्च से शुरू होने वाली राज्य स्तरीय बिहार चैंपियनशिप महिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता को लेकर शहर के नया बाजार स्थित केआरके मैदान में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। प्रतियोगिता को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। तैयारियों का जायजा लेने रविवार को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं यातायात डीएसपी अजय कुमार मैदान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मैदान की स्थिति, खिलाड़ियों के ठहरने, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और खिलाड़ियों को हर सुविधा समय पर उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि बाहर से आने वाली सभी महिला खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था नगर भवन में की गई है, ...