भागलपुर, मार्च 15 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अलीनगर पंचायत के खर्रा गांव के कुछ लोगों पर पचास हजार रंगदारी मांगने तथा मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप खर्रा गांव के ग्रामीण मसूदन यादव के पुत्र रिको यादव ने लगाया है। गांव के कारेलाल यादव , गीता यादव और कुंदन कुमार के खिलाफ इस आशय की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रिको यादव ने कारेलाल यादव से गाय खरीदी थी। गाय लाने के लिए जब वह गया तो उसे कहा गया कि 70 हजार रुपए देना होगा। 50 हजार रुपए रंगदारी टैक्स में चला गया है। गांव के लोगों के कहने पर इन आरोपियों ने लाठी, डंडे से रिको यादव के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इनका उपचार स्थानीय सीएचसी में किया गया और यहां से लखीसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार इस आशय की एक प्राथमिकी आर...