भागलपुर, मार्च 31 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सोमवार की शाम पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार द्वारा जिले के यातायात थाना एवं साइबर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, आवासन व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव तथा दैनिक कार्यप्रणाली का गहन जायजा लिया। एसपी ने थाने में रखे विभिन्न पंजियों का निरीक्षण करते हुए उनके अद्यतन संधारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्घटना मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा पीड़ितों को समय पर न्याय मिले। इसके साथ ही यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट और ओवरलोडिंग के खिलाफ नियमित अभियान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.