भागलपुर, जनवरी 25 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। एसपी अवधेश दीक्षित द्वारा शनिवार की देर संध्या यातायात थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए चालान की संख्या, ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की उपलब्धता, आमजन को हो रही परेशानियों तथा शहर में लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की। निरीक्षण के क्रम में यातायात डीएसपी अजय कुमार एवं यातायात थाना प्रभारी रोहित कुमार ने पुलिस अधीक्षक को यातायात संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि किन-किन स्थानों पर अधिक जाम की समस्या उत्पन्न होती है, किन कारणों से यातायात बाधित होता है तथा इसे नियंत्रित करने के लिए अब तक क्या-क्या कदम उठाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि प्रमुख चौक-चौराहों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.