लखीसराय: यज्ञ स्थल के पास नदी में डूबे नाबालिग का शव बरामद
भागलपुर, मई 10 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: जिले के कवैया थाना क्षेत्र स्थित नया बाजार दिनकर सूर्य नारायण घाट पर आयोजित यज्ञ स्थल के समीप शनिवार को नदी में डूबे 13 वर्षीय नाबालिग बच्चे का शव रविवार अहले सुबह पुलिस ने बरामद कर लिया। मृतक की पहचान गोसाई टोला वार्ड संख्या-21 निवासी मनोज साव के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार शनिवार को यज्ञ स्थल के पास तीन बच्चे नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान तेज पानी में एक बच्चा डूब गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम प्रभाकर कुमार के निर्देश पर अंचल अधिकारी, पुलिस प्रशासन एवं गोताखोरों की टीम लगातार बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिल सकी。 यह भी पढ़ें- बूढ़ी गंडक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.