भागलपुर, मार्च 29 -- कजरा, एक संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम में इस बार भी छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने विद्यालय, परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। उच्च विद्यालय माणिकपुर की छात्रा ज्योती कुमारी ने 459 अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने स्कूल का मान बढ़ाया, बल्कि जिले में दूसरा स्थान हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की। उनकी इस सफलता से विद्यालय और गांव में खुशी का माहौल है। वहीं, उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर की छात्रा सपना रानी ने 473 अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी मेहनत और लगन की सभी सराहना कर रहे हैं। उमावि टोलरपुर का छात्र आदित्य कुमार ने भी 473 अंक हासिल कर अपने विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया, जिससे विद्यालय परिवार में गर्व का माहौल है। इसी क्रम में नक्सल प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.