भागलपुर, मार्च 8 -- कजरा, एक संवाददाता। बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी लगने से जिले के कई स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बड़ी संख्या में शिक्षक मूल्यांकन केंद्रों पर तैनात हैं, जिसके कारण विद्यालयों में कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं। स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण कई कक्षाओं को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जा रहा है, जबकि कुछ जगहों पर छात्रों को स्वाध्याय करने के लिए छोड़ दिया जाता है।इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है और अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसे समय पर पूरा करना जरूरी होता है। हालांकि इसके कारण कुछ दिनों तक स्कूलों में पढ...