भागलपुर, जुलाई 18 -- ​लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत लखीसराय स्टेशन पर एक मालगाड़ी की चपेट में आने से करीब 37 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेल सुरक्षा बल किऊल और राजकीय रेलवे पुलिस लखीसराय की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में लिया।​ मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी संख्या ईसी के ट्रेन मैनेजर ने लखीसराय के स्टेशन मास्टर को ट्रैक पर एक महिला के दुर्घटनाग्रस्त होने की मेमो के जरिए सूचना दी गई। ​पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने पर मृतका के पास से एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद हुआ। इसके आधार पर मृतका की पहचान शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटी पोखर निवासी अर्जुन प्रसाद नोनिया की पुत्री कविता कुमारी के रूप...