भागलपुर, फरवरी 28 -- लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार स्थित धमराय चौक, वार्ड संख्या 7 में मां काली मंदिर निर्माण को लेकर शुक्रवार की देर रात मंदिर निर्माण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सभी सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। बैठक के दौरान मंदिर निर्माण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शनिवार को विधिवत भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को प्रातः मंदिर स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इसके उपरांत भूमि पूजन की रस्म पूरी की गई और मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। श्रद्धा और भक्ति के माहौल में पूरे क्षेत्र का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.