भागलपुर, मई 19 -- चानन से प्रकाश मंडल की रिपोर्ट भलूई पंचायत के महुलिया गांव में बसे करीब डेढ़ हजार लोगों को भीषण गर्मी में पानी जुटाना मुश्किल हो रहा है। गर्मी की वजह से घर में लगे चापाकल पानी देने में अक्षम साबित हो रहे हैं। कुंआ भी सूखने के कगार पर पहुंच गया। सरकार द्वारा लोगों तक पेयजल आपूर्ति के लिए नल-जल योजना लगाई, लेकिन इस योजना की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। इस योजना को धरातल पर लाने के बजाए सरकार के नमांइदे राशि का बंदरबांट करने में लगे रहे, जिसका परिणाम है कि लोगों को मन माफिक पानी नहीं मिल पा रहा है। वार्ड नं.08 में चार साल पहले पानी टंकी वार्ड द्वारा लगाया गया था, परन्तु कायदे से कभी पानी चला ही नहीं। वर्तमान में पीएचईडी को हर घर नल की जिम्मेवारी दी गई, लेकिन यहां भी लोगों को निराशा हाथ लगी है। गांव के प्रबुद्ध समाजसेवी सह प...