भागलपुर, मार्च 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि के नवमी को मां के नौंवे स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तजन मां के दर्शन और पूजन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। विभिन्न चैती दुर्गा मंदिरों में विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई गई। लाली पहाड़ी चैती दुर्गा मंदिर, मां वानखंडी चैती दुर्गा मंदिर, नवयुवक बड़ी दुर्गा चैती मंदिर तथा गोपाल भंडार गली चैती दुर्गा मंदिर सहित शहर के प्रमुख पूजा स्थलों पर विद्वान आचार्यों और पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन के उपरांत नव कुंवारी कन्याओं का पूजन किया गया तथा उन्हें प्रसाद वितरण कर आशीर्वाद लिया गया।नवमी पूजन को लेकर सुबह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.