भागलपुर, अप्रैल 2 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नया बाजार कबैया रोड स्थित व्यामशाला गली के समीप श्री दिनकर सूर्य नारायण घाट के पावन तट पर आयोजित होने वाले श्रीश्री 1008 महाविष्णु यज्ञ को लेकर गुरुवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान यजमान एवं आचार्य द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। यज्ञ स्थल के आसपास के सभी पवित्र स्थानों पर पूजन कर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया गया। विशेष रूप से नदी में प्राप्त शिवलिंग की भी श्रद्धापूर्वक पूजा की गई, जिसके बाद यज्ञ स्थल पर ध्वज स्थापित किया गया। आयोजन समिति के अनुसार यह महायज्ञ 02 मई 2026 से 12 मई 2026 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य विश्व कल्याण और प्राणियों में सद्भावना का संदेश फैलाना है। यज्ञ की शुरुआत 02 मई को प्रातः 05:30 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ होगी, जो यज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.