भागलपुर, अप्रैल 24 -- लखीसराय से मनोज कुमार की रिपोर्ट: बड़हिया स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ बड़ी महारानी स्थान (मां बालात्रिुपुर सुंदरी) के मुख्य पुजारी व हिन्दुस्तान अखबार के बड़हिया प्रखंड के संवाददाता दिग्विजय कुमार के पिता विनय झा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे बड़हिया क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार वे पिछले 23 मार्च सेअस्वस्थ चल रहे थे। 23 मार्च को मंदिर में पूजा कराने के दौरान ही उन्हें हार्ट अटैक आया था इसके बाद परिजन उनका इलाज पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में करा रहे थे जहां उन्होंने शुक्रवार की अहले सुबह अंतिम सांस ली। पुजारी विनय झा केवल धार्मिक कर्मकांड तक सीमित नहीं थे बल्कि वे बड़हिया की आध्यात्मिक पहचान के प्रमुख स्तंभ माने जाते थे। अपनी सादगी, सौम्यता और मृदुभाषी स्वभाव के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.