भागलपुर, मार्च 15 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र से गुजर रहे एनएच 80 किनारे मध्य विद्यालय गंगासराय के समीप रविवार को अचानक मधुमक्खियों के झुंड के हमले से अफरातफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे कई राहगीर और बाइक सवार मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आ गए, जिससे दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे और कुछ समय के लिए सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे पेड़ों पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था। किसी कारण से मधुमक्खियां अचानक आक्रामक हो गई और वहां से गुजर रहे लोगों पर टूट पड़ी। खासकर बाइक सवारों को मधुमक्खियों ने काफी देर तक दौड़ाकर काटा, जिससे लोग घबराकर अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे। इस घटना में गंगासराय निवासी रतन दास और बिपिन दास को गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.