भागलपुर, अगस्त 10 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मद्य पदार्थों एवं प्रतिबंधित वस्तुओं के परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से लखीसराय पुलिस की ओर से जिले में 'रोको-टोको अभियान' चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान की गई कार्रवाई पुलिस ने देर रात तक प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों को रोककर जांच की तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। अभियान के दौरान बिना उचित कागजात के आवागमन करने वाले वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की विशेष रूप से जांच की गई। पुलिस कर्मियों को शराब एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के संभावित परिवहन पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।...