भागलपुर, अगस्त 10 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि। संयुक्त ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को लखीसराय जिला समाहरणालय के समक्ष विभिन्न किसान, मजदूर, छात्र एवं युवा संगठनों की ओर से जेल भरो आंदोलन किया गया। यह भी पढ़ें- Delhi News: बंगाल में 200 दिन काम की गारंटी की मांगआंदोलन का नेतृत्व आंदोलन का नेतृत्व सीआईटीयू, एसएफआई, डीवाईएफआई, एआईकेएस एवं एआईएडब्ल्यूयू सहित संबद्ध संगठनों ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों को एमएसपी नहीं मिलने, मनरेगा से जुड़ी समस्याओं तथा छात्रों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आंदोलनकारियों ने चारों लेबर कोड रद्द करने, मनरेगा को पुनः बहाल करने, बिजली एवं अन्य क्षेत्रों में निजीकरण बंद करने और स्मार्ट प्रीपेड मीटर वापस लेने की मांग की। ...