भागलपुर, मई 7 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय। जिले के कार्यालय से जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर महत्वपूर्ण कार्यालय आदेश जारी किया गया है। बिहार सरकार की अधिसूचना संख्या-20/ज०को० दिनांक 07 फरवरी 2026 के आलोक में राज्यभर में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र में चार्ज स्तर पर पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को उनके पर्यवेक्षीय सर्किल एवं HLBs क्षेत्र आवंटित कर दिए गए हैं। कार्यालय आदेश में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोग सुबह 7:30 बजे से पहले ही मजदूरी एवं अन्य कार्यों के लिए घर से बाहर निकल जाते हैं। ऐसी परिस्थिति में सही और प्रभावी जनगणना सुनिश्चित करने के लिए सुबह के समय घर-घर पहुंचकर गणना कार्य करना आवश्यक होगा। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.