भागलपुर, फरवरी 7 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कबैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजाबी मुहल्ला स्थित स्नेहलता मातृ काली मंदिर में कथित रूप से मंदिर की दीवार तोड़े जाने, गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मंदिर के पुजारी एवं देखरेखकर्ता कुणाल कुमार, पिता जगदीश तांती, निवासी पचना रोड वार्ड संख्या-20 ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार 6 फरवरी शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे वे मंदिर में नियमित पूजा-पाठ कर रहे थे। इसी दौरान आसपास के कुछ लोगों ने बिना किसी अनुमति के मंदिर की दीवार तोड़ना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उनकी बात नहीं सुनी गई और जबरन दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित का कहना है कि मंदिर एक पवित्र धार्मिक स्थल है और पूजा के समय इस तरह की घटना से मंदिर की पवित्रता भंग हुई है। इससे उनकी तथा स्थानीय श्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.