भागलपुर, अप्रैल 17 -- लखीसराय से अजय की रिपोर्ट: जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा रात्रि के समय मंडल कारा, लखीसराय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह औचक निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों की सक्रिय भागीदारी रही। निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग की ओर से दो उप पुलिस अधीक्षक, शिवम कुमार एवं साइबर डीएसपी अजीत कुमार चौहान के साथ पुलिस अवर निरीक्षक एवं लगभग 40 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने कारा परिसर के सभी वार्डों, बैरकों और संवेदनशील स्थलों की गहन जांच की। यह भी पढ़ें- भागलपुर : शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम व एसएसपी इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों की उपस्थिति, निगरानी प्रणाली त...