भागलपुर, मई 27 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), लखीसराय के सचिव विधानंद सागर के नेतृत्व में मंडलकारा लखीसराय में नालसा एवं बालसा के निर्देशानुसार मुलाकाती लीगल एड हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर चीफ एलएडीसीएस प्रजापति झा, सहायक एलएडीसीएस कमलेश कुमार, जेल अधीक्षक, जेलर प्रमोद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत फीता काटकर हेल्प डेस्क के उद्घाटन से हुई। इसके बाद एक विशेष डायरी की शुरुआत की गई, जिसमें आने वाले मुलाकातियों का विवरण दर्ज किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य मुलाकातियों को पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से सहायता उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: मंडलकारा में मुलाकाती लीगल एड हेल्प डेस्क का उद्घाटन उद्घाटन के दौरान सचिव विधानंद सागर ने कहा कि बं...