लखीसराय: मंडलकारा का औचक निरीक्षण, कैदियों की समस्याएं सुनीं
भागलपुर, मई 27 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), लखीसराय के सचिव विधानंद सागर के नेतृत्व में मंडलकारा लखीसराय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान चीफ एलएडीसीएस एवं सहायक एलएडीसीएस भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जेल के विभिन्न वार्ड, विधिक सहायता केंद्र, अस्पताल, रसोईघर और बहुउद्देशीय कक्ष का गहन जायजा लिया गया तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में सचिव विधानंद सागर ने कैदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे अपनी बात नि:संकोच रख सकते हैं। यह भी पढ़ें- लखीसराय: मंडलकारा में मुलाकाती लीगल एड हेल्प डेस्क का उद्घाटन उन्होंने कहा कि कैदियों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय उपलब्ध कराना जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.